सरकारी डॉक्टर साहब सिटी स्कैन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, बनाते थे फर्जी रिपोर्ट…
Share your love
जनपद हरिद्वार रुड़की

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से 3 साल से फरार रुपये लेकर फर्जी सिटी स्कैन व मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाला सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार किया गया है।
सीएमएस को मिली शिकायत पर मामले की जांच कराई गई थी। छुट्टी पर रहते हुए एक ही आदमी की 3 मेडिकल रिपोर्ट बनाई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। 2019-20 में पैसे लेकर फर्जी मेडिकल बनाने के मामलें में दर्ज हुआ था मुकदमा। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर बीरेंद्र नौटियाल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक फर्जी मेडिकल बनाना बड़ा अपराध है। आरोपी के खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी।
2020 में CMS की शिकायत पर कोतवाली गंगनहर में दर्ज मु0अ0स0 249/2020 से सम्बन्धित अभियुक्त बिरेन्द्र कुमार नौटियाल को अथक प्रयासों बाद आज दिनांक 10.04.2023 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की गई। अभियुक्त वर्तमान में बतौर चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खानपुर हरिद्वार में तैनात था।
मुकदमें की विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी चिकित्सक बिरेन्द्र नौटियाल द्वारा सिविल अस्पताल रुडकी मे अपनी तैनाती के दौरान वर्ष 2019 व 2020 में पैसे लेकर फ़र्जी सिटी स्कैन व एक ही व्यक्ति के 3-3 मेडिकल मेडिकल बनाए गए।
इस अति गंभीर प्रकरण में वीरेंद्र उपरोक्त की संलिप्तता स्पष्ट होने पर अभियुक्त को जुर्म धारा 420, 467, 468, 469, 471, 120 बी भादवि के तहत मेडिकल परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय के आदेश पर 14 दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
*अभियुक्त का विवरण-*
बिरेन्द्र कुमार नौटियाल पुत्र श्री महेन्द्र सिह निवासी ग्राम भगतोवाली झबरेडा जनपद हरिद्वार
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
