जनपद में हो रही वारंटीयों की धरपकड़ पौडी पुलिस ने फरार वारण्टी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Share your love
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने दिये हैं वारण्टियों को पकड़ने के कड़े निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्वेता चौबे द्वारा जनपद में वांछित,मफरूर, ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध मुक्त जनपद व भय मुक्त समाज बनाने हेतु आदेशित किया था। सुनील पंवार थानाध्यक्ष देवप्रयाग के नेतृत्व में वारण्टी अभियुक्त लोकेश थापा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम व सी0आई0यू0 की संयुक्त टीम गठित की गयी।

अभियुक्त दो अभियोगों में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से NBW प्राप्त था। गठित टीम द्वारा दिये गये पते व अन्य सम्भावित स्थलों पर दबिश दिये जाने के उपरान्त भी अभियुक्त उपरोक्त का कुछ पता नहीं चल रहा था, ना ही अभियुक्त स्वयं माननीय न्यायालय उपस्थित हो रहा था। गठित टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी एवं अथक प्रयास करते हुये दिनाँक 29.12.2022 अभियुक्त लोकेश थापा को थराली बाजार जनपद चमोली से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
*नाम-पता वारण्टी अभियुक्त*
लोकेश थापा (उम्र-35 वर्ष) पुत्र बीरु थापा, निवासी- गुल्मी आंचल, थाना-वाणी टकसार, जिला-गुल्मी नेपाल, हाल पता-ग्राम-बाण, थराली जनपद चमोली।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 -01/2020, धारा- 420,467 IPC व 60/72 EX ACT थाना देवप्रयाग, जनपद पौडी गढवाल।
मु0अ0सं0 -02/2020 ,धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना देवप्रयाग, जनपद पौडी गढवाल।
*पुलिस टीम*
1. ASI श्री विरेन्द्र बृजवाल
2. मुख्य आरक्षी 78 ना0पु0 बुद्धिबल्लभ
3. आरक्षी हरीश -CIU कोटद्वार
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
