पौड़ी बस हादसे में घायलों को देखने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री पौड़ी श्रीनगर रोड पर बस और कार की हुई थी टक्कर

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

 

बस हादसे में घायलों को देखने जाते स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत

पौड़ी श्रीनगर मार्ग पर आज एक बस और एक अल्टो कार की भिड़ंत हो गई जिससे बस रोड पर ही पलट गई इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने मौके पर राहत और बचाव कार्य में घायलों को अस्पताल पहुंचाया 5 को श्रीनगर और 2 को पौड़ी जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक जीएमओ की बस दोपहर करीब 3:00 बजे पौड़ी से शिवनगर के लिए रवाना हुई थी इस बीच बैंगबाड़ी के समीप श्रीनगर से पौड़ी की ओर आ रही एक अल्टो कार और बस आमने-सामने टकरा गए पुलिस ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर मोड था  कार के आने पर बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे बस कार के ऊपर चढ़ गई और पलट गई बस में 25 लोग सवार थे

वहीं घटना के पता चलते ही  स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत घायलों का हालचाल जानने श्रीनगर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को उपचार संबंधी निर्देश दिए इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों से बातचीत कर हाल-चाल भी पूछा और हर मदद का आश्वासन दिया


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.