कमांडेंट एसडीआरएफ उत्तरकाशी घटनास्थल के लिए रवाना

Share your love

मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF, उत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा-2 में निम प्रशिक्षुओ के साथ हुई एवलांच दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्यों को उत्तरोत्तर गति देने हेतु  अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड   रिधिम अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, SDRF के निर्देशानुसार सहस्त्रधारा से हेलिकॉप्टर के माध्यम से मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के बेस कैम्प उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए है।

NIM से प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार हिमस्खलन की चपेट में आये माउनट्रैनर्स दल के दिनांक 04.10.2022 को 04 शव एवं आज दिनांक 06.10.2022 को 05 शव (कुल 09 लोगों के शव) बरामद किये गये हैं जिनमें 02 प्रशिक्षक एवं 07 प्रशिक्षु हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.