टनकपुर चंपावत एनएच में आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस चलथी के पास दुर्घटनाग्रस्त 

Share your love

टनकपुर चंपावत एनएच में आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस चलथी के पास दुर्घटनाग्रस्त

 

 

 

चंपावत के टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह आइटीबीपी जवानों को ले जा रही एक बस जिसमें 14आइटीबीपी बटालियन के 12 जवान सवार थे जो कि बनबसा आइटीबीपी कैंप से पिथौरागढ़ आइटीबीपी कैंप जा रहे थे जवानों को ले जा रही बस चलथी नामक स्थान के पास सर्पाकार मोटर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर 10 से 15 फीट नीचे पहाड़ी के ढलान मैं गिर गई, गनीमत यह रही कि बस पहाड़ी के ढलान पर उगे पेड़ों में फंसने के कारण वहीं रुक गई मौके से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी 12 जवान सुरक्षित हैं कुछ जवानों को मामूली चोट लगी है जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु चलथी चिकित्सालय ले जाया गया जहां जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया, ज्ञात हो कि जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां पर राष्ट्रीय राजमार्ग सर्पाकार मैं घूमता हुआ ऊपर को चढ़ता है जहां से यह बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी की ढलान पर राजमार्ग के दो लूप के बीच के ढलान पर उगे पेड़ों के बीच फस गई मौके पर पहुंचे चलथी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी पोस्ट के लिए रवाना कर दिया गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.