यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध टीम एसपी ट्रैफिक सख्त

Share your love

लोकजन टुडे,  देहरादून

जनपद में युवा अपनी मोटरसाइकिलों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने की दौड़ में आगे हैं जिस कारण ध्वनि प्रदूषण फैलता है जिसकी रोकथाम हेतु एसएसपी देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे  को अपनी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं  ।

निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक सीपीयू नरेश कुमार ने स्वयं कमान संभाल थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाते हुए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी व आसपास के क्षेत्र में 27 वाहनों पर जुर्माना लगाया जिनमे मोडिफाइड साइलेंसर लगी हुई बुलेट व अन्य मोटरसाइकिलें शामिल थी ।

वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु चेताया गया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.