उत्तराखंड: चुनाव से पहले बीजेपी का महामंथन, वर्चुअल माध्यम से जुड़े

Share your love

 

देहरादून: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दिल्ली में बैठक हो रही है। 2 साल बाद हो रही इस बैठक में सभी प्रदेशों के वरिष्ठ नेता वर्चुअल प्रतिभाग कर रहे हैं। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड से 13 नेताओं शामिल हो रहे हैं। हालांकि बीजेपी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सांसद अजय टम्टा, उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं।

अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली में बैठक में शामिल हुए और अन्य जगहों से भी ऑनलाइन जुड़े। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में पार्टी के केंद्रीय नेता चुनावी राज्यों की रणनीति पर दिशा निर्देश दे रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी केदारनाथ आए थे उनके आने के बाद जनता पर क्या प्रभाव पड़ा है। इसको लेकर भी प्रदेश नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व को फीडबैक दे रहा है। इसके साथ ही चुनाव की रणनीति और जनता से सीधे कैसे कनेक्ट हो इस पर भी चर्चा हो रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.