फैक्ट्री कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दी

Share your love

लोकजन टुडे, हरिद्वारः फैक्ट्री कर्मचारी ने घर के अंदर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मूल निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार मुकेश 35 पुत्र सोना निवासी नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश सिरपुर की ब्रहमपुरी कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था। वह सिरपुर की फैक्ट्री में काम करता था गुरुवार की रात्रि जब पत्नी छत पर सो गई पति में समय में पहुंचकर पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सुबह को पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखकर शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *