टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने कर ली तीसरी शादी…
Share your love
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच विवाद काफी बढ़ गया है। बीते दिनों अभिनव कोहली ने श्वेता के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा और उन्होंने उनके बेटे रेयांश से न मिलने देने का आरोप लगाया। साथ ही अभिनव कोहली ने यह भी कहा कि अगर श्वेता उनके नोटिस का जवाब नहीं देती हैं तो वह सोचेंगे कि आगे क्या करना है।
बता दें कि शादी के कुछ साल बाद ही श्वेता और अभिनव के रिश्ते बिगड़ने लगे थे।श्वेता ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। दोनों का एक बेटा रेयांश है। श्वेता ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी। राजा चौधरी से उनकी एक बेटी पलक हुईं। श्वेता और राजा की यह शादी 14 साल तक चली।
दरअसल, तस्वीर श्वेता तिवारी के टीवी शो मेरे डैड की दुल्हन के सेट से है। सीरियल में एक वेडिंग शूट हुआ था। इसमें श्वेता गुनीत सिक्का के रोल में हैं जबकि वरुण बडोला अंबर शर्मा का किरदार कर रहे हैं। शादी के एक सीक्वेंस के दौरान दोनों कलाकार दूल्हा दुल्हन बने नजर आ रहे हैं।
तस्वीर देखने के बाद श्वेता के प्रशंसक भी हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या अभिनेत्री ने तीसरी शादी कर ली है? वायरल हुई तस्वीर में श्वेता ने लाल रंग का लहंगा पहना है। उनके साथ अभिनेता वरुण बडोला भी नजर आ रहे हैं। दोनों मस्ती करने के अंदाज में खड़े हुए हैं।
श्वेता तिवारी टीवी की व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। टीवी पर निभाए अपने किरदार के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पैदा हो गई है। इस बीच श्वेता तिवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
