डबल इंजन की सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए घिनौनी राजनीति कर रही: गौरव सागर

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: लगातार तेल के दामों में उछाल के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी नेताओं पर जो मुकदमे दर्ज हुए, उनसे कांग्रेस बहुत गुस्से मेें हैं। मंडल मुख्यालय में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। और त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

वही जिलाध्य्क्ष गौरव सागर ने कहा जिस प्रकार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व 150 से ज्यादा काँग्रेसजनों पर मुकदमे किये गए वह निंदनीय है। यह डबल इंजन की सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए यह घिनौनी राजनीति कर रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा इस तरह की तानाशाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आम जन मानस की आवाज दवाने की नाकाम कोशिश कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी व प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने भाजपा को युवा विरोधी गरीव विरोधी बताया। कहा कि गलत नीतियों के विरोध करने पर दमन की नीति अपनाई जा रही है। विरोध दर्ज कराने में वरिष्ठ कांग्रेसी महेश धौंडियाल ,नीलम रावत,गोदाम्बारी रावत,शिवप्रसाद रतूड़ी,पवन गौर,दीपक नौटियाल, आकाश रावत व संजना गुजराल आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *