21 जून को सभी कर्मचारी और अधिकारी इस अनोखे तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पीएम और सीएम से करेगें..

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा आने वाली 21 जून को घर में ही रह कर पोस्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपनी मांग से अवगत कराने जा रहे है। जिसकी रूपरेखा ओर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।

संगठन के मंडलीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संगठन द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। मगर केंद्र और राज्य दोनों में ही भाजपा सरकार होने के बावजूद भी कर्मचारियों की वाजिब मांग की अनदेखी लगातार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब नए सिरे से इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिससे नई पेंशन योजना के विरोध में आवाज को और मजबूत किया जा सके।

उन्होंने संगठन से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से आह्वान किया है कि वे आने वाली 21 जून को अपने घरों में रहकर पोस्टर, बैनर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग अपने अस्तर पर सोशल मीडिया पर रखें। आने वाली 21 जून को यह सभी कर्मचारी और अधिकारी इस अनोखे तरीके से पुरानी पेंशन बहाली की मांग सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को करने जा रहे हैं। जिससे ये सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखेंगे और देश के मुखिया को भी अपनी बात से अवगत कराएंगे।

सीताराम पोखरियाल ने साफ किया है कि अगर सरकार जल्द ही उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो उनका संगठन आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी है केंद्र और राज्य सरकार की होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *