कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने किया तटबंध का निरीक्षण…
Share your love
रिपोर्ट: सुशील कुमार झा
बुधवार को स्थानीय अधिकारियों के साथ खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर क्षेत्र के कुआंखेड़ा, ढाढेकी और मथाना गाँवों के पास बने तटबंधो का दौरा किया।
चैंपियन का दौरा दरअसल आने वाली बरसात के मौसम को लेकर किया गया है। क्षतिग्रस्त हो चुके तटबंध के हिस्सों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत कराई जा सके, साथ ही मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तटबंध की मजबूती और जंगली जानवरों द्वारा तटबंध के क्षतिग्रस्त किए गए। हिस्सों की मरम्मत करने के लिए निर्देशित किया है।
इस दौरान चैंपियन द्वारा वर्ष 2019 में जारी विश्व बैंक से 8 करोड़ और नाबार्ड योजना से 5 करोड़ के विकास कार्य योजनाओं को लेकर सिस्टम की लेट-लतीफी पर सवाल भी उठाए। चैंपियन द्वारा मौके पर मौजूद अधिकारियों को क्षतिग्रस्त हो चुके तटबंध के हिस्सों को पुनःर्निर्मित करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंध से जुड़े दर्जनों गांव हर साल सोलानी, बाणगंगा जैसी नदियों में पानी आने से बाढ़ आ जाती थी। उनके गंभीरता और सफल प्रयास के बाद हर वर्ष होने वाली इस समस्या से निजात मिल गयी है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के अलावा एडवोकेट विजय पाल सिंह, जितेंद्र प्रधान, सतीश प्रधान शिकारपुर रणवीर सिंह चैयरमेन राजपाल सिंह आदि शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com

