एक्सक्लूसिव! काशीपुर कृषि अनाज मंडी में मारपीट के बाद फायरिंग से हड़कंप!
Share your love
रफ़ी खान /काशीपुर/ लोकजन टुडे
काशीपुर: काशीपुर नवीन कृषि अनाज मंडी में आज दोपहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंडी पल्लेदार और ट्रैक्टर चालक के बीच हुई मारपीट पर विवाद के उपरांत एक पक्ष के दबंगों ने जब अवैध असलहा से फायरिंग कर डाली!
बता दें कि काशीपुर की गुरु नानक राइस मिल से एक ट्रैक्टर ट्राली अनाज मंडी आई थी जहां ट्रैक्टर ट्राली चालक और पल्लेदार के बीच अज्ञात कारणों के चलते विवाद और मारपीट उत्पन्न हो गई जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक ने इसकी सूचना अपने राइस मिल मालिक को दी गई जिसपर राइस मिल मालिक ने वहा अपने दबंग साथियों को भेजा बताया जा रहा है कि अवेध हथियारों से लेस कार में सवार मंडी पहुचे दबंग साथियो ने वहा पहुचते ही न केवल लोगों को डराने का काम किया बल्कि फायरिंग कर हड़कंप भी मचाया जिसके बाद वहा काम कर रहे आसपास के मंडी दुकानदार और कर्मचारी भाग खड़े हुए! वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने पर जब मंडी पहुंची कुंडा थाना पुलिस तब फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दबंग मौके से फरार हो गए।
यहा बता दें कि उत्तराखंड में मतदान होने के बाद भी आचार संहिता लगी हुई है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने लोगों के लाइसेंसी हथियारों को भी जब्त कर रखा है। फिलहाल घटना की सूचना के पश्चात कुंडा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। काशीपुर एएसपी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाये जाने के साथ ही जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा।ह
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
