कांग्रेस में गृह युद्ध नाराज विधायक पहुंचे इस्तीफा देने…

Share your love

 

रिपोर्ट: कुलदीप रावत

देहरादून: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। आज धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।

दो दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें हरीश धामी को प्रदेश सचिव बनाया गया। हरीश धामी का कहना है कि वह कोई भी पद नहीं चाहते हैं, लेकिन प्रदेश सचिव पद में अंतिम नाम के तौर पर उनका नाम शामिल किया गया है ।  जोकि उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है क्योंकि कांग्रेस में भले सचिव से छोटा पद माना जाता है। जबकि वह दो बार के लगातार विधायक हैं और ऐसे में अन्य विधायकों की तरह उन्हें भी उचित सम्मान मिलना चाहिए था।

हरीश धामी का साफ कहना है कि वह प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से नाराज नहीं है । केंद्रीय आलाकमान से उनकी मांग रहेगी कि नेता प्रतिपक्ष को बदला जाए क्योंकि वह घोटालों में शामिल हैं और सरकार के लिए मित्र विपक्षी तरह कार्य कर रही हैं ।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को हरीश धामी ने अपना इस्तीफा सौंपा हालांकि सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र में गए हुए हैं। ऐसे में उन्होंने विधायक धामी से कहा कि वह अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को ही सौंपी सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि विधायक धामी कि कोई भी नाराजगी प्रदेश अध्यक्ष के साथ नहीं है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *