अब कॉर्बेट पार्क में बनेगा ‘मोदी ट्रेल’पर्यटन विभाग ने मोदी ट्रेल पर काम करना किया शुरू…

Share your love

https://youtu.be/2r7UO6Ps5XM

देहरादून: विधानसभा में मीडिया से मुखातिब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग ने मोदी ट्रेल पर काम करना शुरू कर दिया है। इसकी सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मोदी …

आपको बता दे कि जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में मोदी ट्रेल बनाने के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इस आठ किलोमीटर के रूट को पर्यटन विभाग विकसित करेगा। कॉर्बेट में पीएम मोदी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वालों को प्रशिक्षित गाइड पीएम मोदी और ‘मैन वर्सिस वाइल्ड’ के बेयर ग्रिल्स की बातचीत की जानकारी देंगे। इन्हें मोबाइल एप के जरिए भी अन्य जानकारी मिलेगी।

पर्यटक पूरे ट्रेल की जानकारी ले सकेंगे…

कॉर्बेट में पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स की साहसिक यात्रा का प्रसारण आठ अगस्त को डिस्कवरी चैनल ने किया था। इस प्रसारण को खासा सराहा भी गया था। प्रसारण में दिखाए गए पीएम मोदी के करीब आठ किलोमीटर रूट को मोदी ट्रेल नाम दिया गया है। बेहद लोकप्रिय गेम्स ऑफ थ्रोन की तर्ज पर कॉर्बेट में एंड्रायड एप भी तैयार किया जाएगा। इसके माध्यम से पर्यटक पूरे ट्रेल की जानकारी ले सकेंगे।

महाराज के मुताबिक वे हाल ही मेें क्रोशिया गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गेम्स ऑफ थ्रोनस को जहां जहां शूट किया गया था, उस पर एक एप विकसित किया गया है। यहीं मोदी ट्रेल के लिए किया जाएगा।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *