जन्माष्टमी का चढ़ावा चोर ने किया सफाया

Share your love

कुलदीप रावत एक्सक्लूसिव खबर

सोते रहे पुजारी चोर कर गया हाथ साफ मंदिर की तिजोरी पर पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

देहरादून का प्रसिद्ध लक्ष्मीनरायण पंचायती मंदिर में चोर ने हाथ साफ कर दिया घटना लगभग 2:00 से 3:00 बजे की है पूरा एक घंटा चोर अंदर घुसकर तसल्ली से चोरी कर गया चोरी का पता तब चला जब सभी मंदिर के अंदर सोए पुजारी उठे तो उनके होश फाख्ता हो गए जिसके बाद आनन-फानन में मंदिर के पुजारियों ने पुलिस को बुलाकर पूरी घटना बताई

https://youtu.be/wfZlBtGx53I

राजधानी देहरादून के आरा घर चौक प्रसिद्ध कई वर्षों पुराना लक्ष्मीनारायण पंचायती मंदिर है इस मंदिर में आज की रात चोर ने बड़ी सफाई से ग्रिल का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर दानपात्र से रकम साफ कर दी यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई किस तरीके से चोर ने मंदिर के अंदर आकर भगवान की खजाने पे अपना हाथ साफ किया हैरत भरी बात रही मंदिर के अंदर सिर्फ बड़े-बड़े नोट की उठाकर ले गया बाकी छोटे नोट उसने फर्श पर ऐसे ही फैला दिए बड़े आराम से लगभग 1 घंटे तक चोरी करने के बाद वह आराम से निकल गया एक बात बड़ी हैरान करने वाली है कि मंदिर के अंदर दो पुजारी सो रखे थे और उनको इस बात की भनक भी नहीं लगी
सीसीटीवी के माध्यम से हम सब देख सकते हैं चोर बड़ी ही सफाई से बड़े-बड़े नोट गिन कर अलग रख रहा है और छोटे नोट की तरफ देख भी नहीं रहा
पुलिस को सूचना देने के बाद तुरंत सीओ डालनवाला जया बलूनी मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई अहम सुराग अपने साथ ले गई फिलहाल पुलिस चोर के होलिए के आधार पर जांच करने में जुटी हुई है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *