टिहरी स्कूल वैन हादसे का प्रधानमंत्री ने लिया संज्ञान

Share your love

टिहरी गढ़वाल में स्कूल वैन हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतक बच्चों के परिजनों को ₹200000 का मुआवजा देने का ऐलान किया है वही इस हादसे में घायल बच्चों के परिजनों को ₹50000 देने की बात कही मुआवजा राशि देने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ट्वीट के माध्यम से कहीं आपको बता दे कुछ दिनों पहले टिहरी गढ़वाल में स्कूली बच्चों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी इस दुर्घटना में 10 बच्चे काल के गाल में समा गए थे हालांकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मृतक बच्चों के परिजनों के लिए ₹100000 की मुआवजा राशि का ऐलान किया था लेकिन आक्रोशित परिजनों ने मुआवजा राशि का चेक सरकार को वापस सौंप दिया था जब मुख्यमंत्री स्वयं मृतक एवं घायल बच्चों के परिजनों से मिलने पहुंचे तो उन्हें परिजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उल्टे पैर वापस लौटना पड़ा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मृतक बच्चों के परिजनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *