Exclusive- रुद्रपुर के किन दो बड़े व्यापारियों को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।

रुद्रपुर। रुद्रपुर के दो बड़े कारोबारियों को यूपी की रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार, इसका खुलासा लोकजन टुडे पर

रुद्रपुर के काशीपुर रोड पर स्थित विजय श्यामपुरिया की बंद पड़ी राइस मिल में बीते 2 साल से चल रहे नकली सीमेंट फैक्ट्री का बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है
इस पूरे मामले में पुलिस ने रुद्रपुर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित सूर्या एंक्लेव में रहने वाले सीमेंट कारोबारी आशीष जैन और रुद्रपुर के मॉडल कॉलोनी में रहने वाले विजय श्यामपुरिया के खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में आईपीसी की धारा 420 और कॉपीराइट एक्ट 63/65 की धारा में मुकदमा दर्ज कर आशीष जैन को तो जेल भेज दिया था पर इस पूरे मामले में सेटिंग-गेटिंग कर विजय श्यामपुरिया जेल जाने से बच गए
हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले में दिल्ली से आए जेके सीमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिलासपुर कोतवाली में व्यापारी विजय श्यामपुरिया और आशीष जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था
जिसके बाद बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने विजय श्यामपुरिया की बंद पड़ी राइस मिल में छापा मारकर बीते 2 साल से चल रही अवैध सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था
हम आपको बता दें कि विजय श्यामपुरिया की बंद पड़ी राइस मिल में जेके,अंबुजा,एसीसी और बांगर सीमेंट कंपनी के खाली कट्टों में नकली सीमेंट भरकर लोगों को नकली सीमेंट बेचकर आशीष जैन जनता की जेब में डाका डालकर बीते कई वर्षों से मोटी काली कमाई कर रहे थे

फिलहाल बिलासपुर कोतवाली पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नकली सीमेंट के इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं
हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले में विजय शामपूरिया को सेटिंग गेटिंग के आधार पर जमानत तो मिल गई है पर पुलिस इस पूरे मामले में विजय श्यामपुरिया 30 संलिप्त की जांच कर रही है
वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में गिरफ्तार सीमेंट कारोबारी आशीष जैन पहले भी नकली सीमेंट बनाने के मामले को लेकर जेल की हवा खा चुके हैं
इस पूरे मामले पर जब लोकजन टुडे की टीम आरोपी आशीष जैन के घर पर उनका पक्ष जानने के लिए पहुंची तो पता चला कि घर पर कोई मौजूद ही नहीं है
वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर विजय श्यामपुरिया पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया
उधर इस पूरे मामले पर बिलासपुर के कोतवाल माधव सिंह बिष्ट ने यह साफ कहा है कि अभी इस पूरे मामले की जांच चल रही है और जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा
कोतवाल बिलासपुर ने यह भी साफ कहा कि इस बात की भी जांच चल रही है कि जिस बंद पड़ी राइस मिल में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री चल रही थी वह फैक्ट्री किसके नाम से है और कहीं फैक्ट्री मालिक तो इस नकली सीमेंट के कारोबार में लिप्त नहीं है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *