आम जनता पर पड़ने वाली है महंगाई की मार

Share your love

नई दिल्ली : आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है । दरअसल पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने आज (बुधवार) से तत्काल प्रभाव से वाणिज्यिक तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 350.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ा दी है ।

ऐसे में संशोधित दरों के अनुसार, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,119.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1,103 रुपये प्रति यूनिट हो गई है ।

गौरतलब है कि इस साल वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है । इससे पहले बीती 01 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.