स्कुलो में भी बिना पंजीकरण की बसों का हो रहा है संचालन – अनेजा

Share your love

मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है स्कूल बसों का संचालन


राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर। कुछ वैध और कुछ अवैध बसों का संचालन खुल कर सभी स्कूलों में किया जा रहा है, जिसका खुलासा रुद्रपुर के समाजसेवी राहुल अनेजा द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत एआरटीओ से सूचनाओं की मांग की गई थी जिसमें एआरटीओ द्वारा अवगत कराया गया कि रेनबो पब्लिक स्कूल के नाम से एआरटीओ कार्यालय में मात्र 10 बसों का ही पंजीकरण है।
राहुल अनेजा का आरोप है कि रेनबो पब्लिक स्कूल मानकों की अनदेखी कर दर्जनों वाहनों का संचालन गैरकानूनी रूप से कर रहा है,
रेनबो पब्लिक स्कूल द्वारा स्कूली बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
राहुल अनेजा द्वारा एआरटीओ एवं जिलाधिकारी को पत्र लिखकर स्कूल द्वारा संचालित बसों की जांच कराकर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।


वही इस मामले में एआरटीओ ई संदीप सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है वो इस शिकायत पर जल्द ही जांच कर कार्यवाही करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *