जागा विभाग, एआरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे दलालो पर कार्यवाही, मची भगदड़।

Share your love

लोकजन टुडे की खबर का असर, एआरटीओ दफ्तUर के बाहर दलालो पर हुई कार्यवाही,

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।

रुद्रपुर। एआरटीओ कार्यालय रुद्रपुर में हो रहे खुलेआम भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद लगातार लोकजन टुडे ने जनता, प्रशासन, और शासन को साफ तस्वीर दिखाई थी आख़िर कैसे दलालो के चुंगल में एआरटीओ कार्यालय रुद्रपुर फंसा है और बिना दलाल के कोई काम नही होता,

जिसके बाद आज एआरटीओ संदीप सैनी ने अपने नेतृत्व में एक टीम गठित कर एआरटीओ रुद्रपुर कार्यालय के बाहर गाड़ियों में बैठे दलालो पर की गाड़ियों को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमे कई अहम विभागीय दस्तावेज मिले जिन्हें कब्ज़े में लेते हुए 4 वाहनों को कब्जे में ले लिया है जिसमे लैपटॉप, प्रिन्टर, एआरटीओ कार्यालय के ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन फार्म, कई लाइसेंस, स्पीड गवर्नर के साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे है,

इस मामले में एआरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि बरामद गाड़ियो से मिले दस्तावेजो की जांच कराई जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *