सीएम धामी ने किया बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण

Share your love

देहरादून : जल ही जीवन है ये बात तो हम बचपन से सुनते आए है। लेकिन इस जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हम क्या कर रहे है ये आज तक हमने नही सोचा। आजकल सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊंं दौरे पर है इसी क्रम में सीएम ने टनकपुर स्थित शारदा घाट पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत आदि शक्ति मंदिर के समीप घाट निर्माण कार्य एवं घस्यारा मंडी के समीप निर्माणधीन तटबंध सहित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री धामी ने शारदा घाट में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश के में खुशहाली कि कामना की।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पींचा,पालिकाध्यक्ष श्री विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निर्मल महरा, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.