एक्शन में अनुज….खनन माफियाओं में हड़कंप।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर के सीमावर्ती ग्राम करतारपुर से अवैध रूप से ट्रकों के द्वारा बड़े पैमाने पर रुद्रपुर में लाई जा रही मिट्टी की खेप को रुद्रपुर के ट्रेनी सी.ओ एवं प्रभारी कोतवाल अनुज कुमार ने रोकने का बीड़ा उठा लिया है….


बीते देर रात करतारपुर से अवैध रूप से मिट्टी की खेप को को ला रहे दो ट्रकों को ट्रेनी सी.ओ अनुज कुमार ने सीज कर दिया है…. दरअसल उत्तराखंड के राजस्व को हानि पहुंचाते हुए यूपी के रामपुर जनपद के करतारपुर गांव से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ट्रकों के द्वारा मिट्टी लाकर रुद्रपुर के किच्छा रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के एक निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर मिट्टी का भंडारण किया जा रहा है….पर इस पूरे मामले में आश्चर्य की बात यह है कि एक तरफ जहां पुलिस इस पूरे मामले पर मिट्टी खनन करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कस रही है वहीं दूसरी तरफ जिले का राजस्व विभाग कुंभकर्ण की नींद सो रहा है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *