एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस को बड़ी कामयाबी: कोतवाली कैंट पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये के खोए हुए मोबाइल किए बरामद, स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान !
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी निर्देशों के तहत दून पुलिस आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कोतवाली कैंट पुलिस टीम ने बेहतरीन कार्यशैली और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए नागरिकों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटाने का सराहनीय कार्य किया है।
एसएसपी देहरादून के दिशा-निर्देशन में देहरादून पुलिस भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोनों की त्वरित बरामदगी के लिए निरंतर अभियान चला रही है। थानों में मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज की जाती है और सर्विलांस एवं CEIR पोर्टल के जरिए मोबाइलों को ट्रेसिंग पर लगाया जाता है।
इसी अभियान के तहत कोतवाली कैंट पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए विभिन्न स्थानों से गुमशुदा हुए 08 कीमती मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹04 लाख है) सफलतापूर्वक बरामद किए।
मंगलवार को कोतवाली कैंट पुलिस ने इन सभी बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने SSP देहरादून के कुशल मार्गदर्शन और कोतवाली कैंट पुलिस टीम की कार्यकुशलता, निष्ठा और सेवा भावना की बहुत प्रशंसा की तथा दून पुलिस का हृदय से आभार प्रकट किया।
दून पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से न केवल आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है, बल्कि कोतवाली कैंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
