कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का 6वां दिन 7 तहसीलों के 5918 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया

Share your love

– कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का 6वां दिन update

कोटद्वार में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली के 6वें दिन (24 अगस्त, 2022), पौड़ी गढ़वाल जनपद की 7 तहसीलों के 5918 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया आज दिन में कुल 4935 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63,360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने सहायता प्रदान की है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं।

उत्तराखंड राज्य भर में भर्ती के लिए 1,08,000 से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.