हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर मसूद समेत 3 आतंकी ढेर,मसूद डोडा जिले का आखिरी आतंकी

Share your love

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के खुलचोहर इलाके में सुरक्षाबलों ने सोमवार को 3 आतंकी मार गिराए। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का डिस्ट्रिक्ट कमांडर और  हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर मसूद शामिल था। डीजीपी ने कहा कि जम्मू जोन का डोडा जिला एक बार फिर आंतकवाद मुक्त हो गया है।

मसूद डोडा जिले का आखिरी आतंकी था। वह डोडा में एक रेप केस में शामिल था। उस घटना के बाद फरार हो गया। बाद में हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ गया और कश्मीर से आतंकी गतिविधियां चला रहा था।

खुलचोहर एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की एके-47 राइफल और 2 पिस्टल भी बरामद हो गई हैं। सिक्योरिटी फोर्सेज ने रविवार रात 11 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सोमवार सुबह 4 बजे एनकाउंटर शुरू हो गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *