फर्जी डॉक्टर डिग्री प्रकरण में 20 वीं गिरफ्तारी : कर्नाटक से फर्जी डिग्री लेकर उत्तराखंड में कराया था पंजीकरण

Share your love

 

देहरादून थाना नेहरू कॉलोनी

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा की गई 20 वीं गिरफ्तारी

===================================

पुलिस द्वारा गठित  विशेष जांच दल के अधीन वर्तमान में थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420,467,468,471,474,120B भादवि 7A,12,13D PC एक्ट की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जे भेजा गया है उपरोक्त अभियोग के विवेचना के क्रम में दिनांक 9 मई 2023 को गठित विशेष जांच दल द्वारा उक्त मुकदमे से संबंधित एक और चिकित्सक जिसके द्वारा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया गया था साक्ष्य संकलन के पश्चात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उक्त प्रकरण में अब तक *कुल 20 गिरफ्तारियां* की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है ।
क्षेत्राधिकारी  अनिल जोशी द्वारा बताया गया की मुकदमा से संबंधित अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में समस्त जानकारी जुटा ली गई है व गिरफ्तारी हेतु 3 टीम नियुक्त की गई है शीघ्र समस्त चिकित्सकों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

*गिरफ्तार अभियुक्त चिकित्सक का विवरण*
=======================
1-  आसिफ अंसारी पुत्र ईनाम अंसारी निवासी मो0 छिपयान अण्डों वाली गली कोतवाली नगर सहारनपुर उम्र 40 वर्ष

*पुलिस टीम*

01- श्री सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध
02- श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
03- लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
04-उपनिरीक्षक अमित ममगाईं
05-अपर उपनिरीक्षक पंकज
का आशीष राठी
का ललित SOG
का पंकज SOG


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.