बीजेपी कार्यालय में घुसा डेंगू का डंक!

Share your love

उत्तराखंड में इस वक्त स्वास्थ्य महकमे के लिए डेंगू का डंक जी का जंजाल बना हुआ है राजधानी देहरादून में डेंगू के डंक से अभी तक एक नामचीन डॉक्टर भी अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं यहां तक कि दून अस्पताल के सीएमएस भी डेंगू के डंक से नहीं बच पाए डेंगू का डंक अब राजधानी देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय तक पहुंच गया है भारतीय जनता पार्टी के मेयर घर घर जाकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम को डेंगू के लारवा को नष्ट करने के लिए भेज रहे हैं लेकिन शायद वह भाजपा कार्यालय को भूल गए उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में महामंत्री से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं देहरादून में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 771 तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं 81 घरों में डेंगू का लार्वा पाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यालय भी डेंगू की चपेट में आ चुका है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वह अपना इलाज अस्पताल में करवा रहे हैं। इसके साथ ही कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट रोहित और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल को भी डेंगू होने की सूचना है। पार्टी दफ्तर में डेंगू की चपेट में आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *