एसटीएफ के चंगुल में आये लक्सर चौहरे हत्याकांण्ड के 02 और इनामी हत्यारे

Share your love

हरिद्वार

दो साल पहले लक्सर हरिद्वार में हुये चौहरे हत्याकांण्ड में शामिल फरार इनामी अपराधियों की धड़पकड़ को लेकर पुलिस लगातार ही प्रयत्न कर रही है। जिसके साथ ही एसटीएफ ने अब तक 04 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को फरार अपराधियों की बीते 2 सालों से तलाश थी। पुलिस ने दो और इनामी अपराधियो को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा अपनी सटीक योजना के तहत ईनामी अपराधियों के खिलाफ चलायी जा रही मुहिम में कल एसटीएफ टीम द्वारा हरिद्वार के लक्सर थाने में घटित चौहरे हत्याकाण्ड में शामिल दो कुख्यात हत्यारों को देवबन्द, उत्तर प्रदेश में जाकर दबोच लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बताया गया कि बीती 1 जून को एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना लक्सर क्षेत्र 06 मई 2021 को खेड़ी खुर्द लक्सर में घटित चौहरे हत्याकांड में शामिल 25000-25000 के इनामी वांछित बाप–बेटे अख़लाक पुत्र फेज अली निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर (उम्र58) एवं शाहरुख़ पुत्र अकलाख निवासी खेड़ी खुर्द लक्सर (उम्र26) पिछले कई समय से वांछित चल रहे थे और सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र मे छिपे हुयेे है।
उक्त सूचना पर एसटीएफ की एक टीम द्वारा कल देर रात 21ः10 बजे मुखबिर की सूचना एवं टेक्निकल सर्विलांस के सहयोग से देवबन्द, सहारनपुर में दबिश देकर उक्त दोनो अपराधियों को थाना लक्सर से गिरफ्तार किया।

अभियुक्तगणो द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दो साल पहले 21 मई 2021 को खेड़ी खुर्द में 4 लोगो की निर्मम हत्या की गई थी। एक साथ चार लोगो की हत्या करने के बाद अभियुक्त फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा विवेचना करते हुए हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले कई अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कुछ अभियुक्त गण अभी भी पुलिस की पकड़ मे नहीं आ रहे थे, जिनके विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही करते हुए आरोप पत्र प्रेषित कर दिया गया था। इस हत्याकांड में फरार 4 हत्यारों को अब तक एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किया गया है।उक्त मुकदमे में कुल 14 अभियुक्त वर्तमान में जिला कारागार में हैं अभियक्तगण इखलाख और शाहरुख़ पिता पुत्र है एवं घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे थे।
एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में ही पूर्व में भी इनामी अभियुक्त तालिब एवं याद हुसैन को गिरफ्तार किया गया था जो इस समय जिला कारागार हरिद्वार में बंद है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.