हिलटॉप शराब को मिला गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का साथ

Share your love


रिपोर्ट कुलदीप रावत देहरादून

सुनिए क्या कहा इस शराब फैक्ट्री को लेकर उत्तराखंड के गढ़ रत्न ने

https://youtu.be/-DtcB5CcsDo

इस वक्त उत्तराखंड में देवप्रयाग गंगा के संगम के नजदीक शराब फैक्ट्री की स्थापना को लेकर विरोध चल रहा है इस शराब फैक्ट्री को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी समेत साधु संत भी उतर आए हैं अंदर खाने सरकार के कई मंत्री और विधायक भी इस फैक्ट्री के विरोध में है और कांग्रेस तो पहले से ही विरोध कर रही है ऐसे में हिल टॉप उत्तराखंड में इस वक्त एक बड़ा मुद्दा बन गया है लेकिन उत्तराखंड के गढ़ रत्न प्रसिद्ध गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी हिल टॉप के समर्थन में उतर आए हैं और यह बयान उनका ऐसे वक्त सामने आया है जब उनको संगीत नाटक अकादमी सम्मान मिलने जा रहा है
यह वही नरेंद्र सिंह नेगी है जिन्होंने लाल बत्ती को लेकर नौछमी नारायण गाना गाया था जो गाना नारायण दत्त तिवारी जो कि उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे उन पर फिल्माया गया था उस वक्त नरेंद्र सिंह नेगी के उस गाने से नारायण दत्त तिवारी को बैकफुट में आना पड़ा था और उत्तराखंड में कांग्रेस अपना अगला चुनाव हार गई थी आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की थी फिर ऐसे में लगता है हिलटॉप के खिलाफ में उतरना शायद नरेंद्र सिंह नेगी ने उचित भी नहीं समझा

नरेंद्र सिंह नेगी

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *