एसएसपी देहरादून की दूरदर्शी रणनीति लाई रंग: राजपुर पुलिस और ANTF ने ₹80 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर को दबोचा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

राजधानी में एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी पुलिसिंग का असर अब साफ तौर पर धरातल पर नजर आने लगा है। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान’ को उस समय ऐतिहासिक सफलता मिली, जब दून पुलिस ने करीब ₹80 लाख रुपये मूल्य की 259 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक कुख्यात तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी की पैनी रणनीति और सख्त दिशा-निर्देशों के चलते नशा तस्करों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है।

एसएसपी देहरादून द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नशा तस्करी में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा न जाए। इसी क्रम में थाना राजपुर और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने पुरकुल रोड स्थित जंगल मंगल तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया और मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने अभियुक्त रशीद को 259 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह सब्जी की ठेली लगाने की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लालच में वह यह स्मैक मिर्जापुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाया था और इसे देहरादून के स्थानीय तस्करों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था।

एसएसपी दून के कड़े दिशा-निर्देशों के कारण पुलिस की त्वरित सक्रियता से इस अवैध खेप को खपाने से पहले ही बरामद कर लिया गया।​

जांच में सामने आया है कि आरोपी राशिद का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट व अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजपुर उपनिरीक्षक पीडी भट्ट,चौकी प्रभारी कुठाल गेट उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, ​कांस्टेबल अमित,​कांस्टेबल मोहित एवं ANTF से ​कांस्टेबल गौरव शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.