नामी साधू महाराज के लिए विष कन्या!

कनखल पुलिस ने किया एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज,महिला पहले हो चुकी है सेक्स रैकेट में गिरफ्तार
हरिद्वार। हरिद्वार के नामी संत को फंसाने की साजिश के चक्कर में एक महिला ने कॉल गर्ल बुलाई थी स्कूल गर्ल को नामी संत के साथ सेक्स करना था जिसके बाद संत से ब्लैकमेल कर 60 लाख रुपए की डिमांड करनी थी अंकल पुलिस ने इस मामले पर एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के दिगंबर गिरी ने कनखल पुलिस को शिकायत देकर एक बड़े मामले का खुलासा किया है दिगंबर देव ने पुलिस को बताया है कि एक महिला श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के सचिव और मनसा देवी के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के खिलाफ साजिश कर रही है इस साजिश में महिला ने दिगंबर गिरी को अपने साथ में लाया था। साजिश के मुताबिक दिगंबर देव रविंद्रपुरी को महिला के घर लेकर आते और वहां पर मौजूद एक कॉल गर्ल रविंद्र पुरी के साथ सेक्स करती जिसका पूरा वीडियो शूट किया जाता और इसी के माध्यम से रविंद्रपुरी को ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया था लेकिन उससे पहले ही दिगंबर देवी ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला काजल पुरी निवासी बजरी वाला बैरागी कैंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि काजल वर्ष 2007 में नगर कोतवाली में गिरफ्तार हुए एक सेक्स रैकेट में भी शामिल थी इससे पहले भी तो दिनों ही काजल पर एक बदमाश ने फायरिंग भी की थी जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका है कि यह फायरिंग किसने की है कनखल थानाध्यक्ष हरिओम चौहान ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *