सातवीं के छात्र की हत्या मामले में जांच कमेटी पहुंची चिल्ड्रन होम एकेडमी

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः रानी पोखरी के भोगपुर स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी में 7 वीं कक्षा के छात्र वासु यादव की हत्या के मामले में जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी गुरुवार को जांच के लिए चिल्ड्रन होम एकेडमी पहुंची। कमेटी के सदस्य स्कूल प्रबंधन के साथ बातचीत कर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीती 10 मार्च को चिल्ड्रन होम अकैडमी में विवेकानंद कुष्ठ आश्रम हापुर फाटक मेरठ निवासी 12 वर्षीय वासु यादव पुत्र झपटु यादव की स्कूल के ही दो सीनियर छात्रों में पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस दो क्षेत्रों सहित 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जिलाधिकारी देहरादून ने संबंधित मामले की जांच के लिए 3 सदस्य टीम गठित की थी। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून आशारानी पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट व उप जिलाधिकारी ऋषिकेश प्रेमलाल शामिल हैं। गुरुवार को यह टीम चिल्ड्रन होम अकैडमी भोगपुर पहुंची। टीम ने स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक पर विभिन्न विषयों पर सवाल जवाब किए। टीम ने विद्यालय वह हॉस्टल के दस्तावेजों को भी खंगाला।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *