सबसे ऊंचाई वाले पोलिंग बूथ गंगोत्री धाम में पहली बार हुआ मतदान

Share your love

देहरादूनः लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। कुल 77 लाख 65 हजार 423 सामान्य मतदाता पांचों सीटों पर 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रदेश के सभी 11 हजार 229 मतदान स्थलों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे। गंगोत्री धाम में पहली बार हुआ मतदान, 141 वोटर हैं गंगोत्री में। 3042 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद प्रदेश का सबसे ऊंचाई वाला बूथ है। किच्छा विधानसभा के नजीबाबाद बूथ ईवीएम मशीन खराब होने के चलते एक घंटे तक मतदान नहीं हो पाया। मशीन बदलने के बाद यहां मतदान दोबारा शुरू हुआ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *