शादी कर चपत लगाकर चंपत होने वाले गैंग का भंडाफोड़!
Share your love

भुप्पी रावत
अच्छे परिवारों को विश्वास में लेकर शादी करना और फिर धोखा देकर भाग जाना, या फिर अच्छे रिश्ते बनाकर दूसरे परिवार को बैंक का गारंटर बनाकर लोन लेना फिर भाग जाने की कहानी आपने अक्सर फिल्मों में देखी होगी, लेकिन जब हल्द्वानी पुलिस द्वारा कोलकाता से तीन जालसाजो को पकड़ कर हल्द्वानी लायी तो फिर सामने आया एक ऐसा सच जो आपके होश उड़ा देगा। पीड़िता निवेदिता सरकार ने जब कुछ महीने पहले अपने पति अनुपम, जेठ मनीष, सास गौरा, ननद रूपा, जेठानी कजरी घोष के खिलाफ विश्वास में लेकर शादी करने, उनके परिवार को अलग अलग बैंकों में गारंटर बनाकर करीब 80 लाख की धनराशि लेकर भाग जाने का मामला दर्ज करवाया, मामले की जाँच शुरू हुई तो सामने आया की ये चारों लोग अलग अलग परिवारों को विश्वास में लेते और उनसे ठगी करते, निवेदिता के साथ भी यही सब हुआ था। इन जालसाजों का कोई मूल पता नही है, ये लोग अपना पता बदलते रहते हैं, इन लोगो के पास से अल्मोड़ा से बने दस्तावेज, हल्द्वानी का आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किए हैं, कोलकाता के जिस घर से इन आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है वह भी इन का मूल पता नही है। इन चारों आरोपियों में से एक आरोपी पहले से ही जेल में है। इसके द्वारा जिन परिवारों को विश्वास में लेकर शादी की उनको ही बैंक में गारंटर बनाकर करीब 80 लाख की रकम ली और हल्द्वानी से चंपत हो गए थे, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस अब औऱ गहनता से मामले की जांच में जुटी हुई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
