विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ आंदोलनकारी संगठनों का प्रदर्शन

Share your love


लोक जन टुडे ऋषिकेश: विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है गुरुवार को एक बार फिर देहरादून समेत विभिन्न स्थानों पर आंदोलनकारी संगठन ने विधायक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनकी बर्ड्स पानी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ! उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठनों ने खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के द्वारा उत्तराखंड को लेकर की गई बदजुबानी की निंदा करते हुए सरकार से उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। शहीद स्मारक स्थल हरिद्वार रोड में आयोजित उत्तराखंड संघर्ष समिति और मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने बैठक का आयोजन किया। उपस्थित आंदोलनकारियों ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कटु शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि चार बार उत्तराखंड विधानसभा का सदस्य बनने के बावजूद कुंवर प्रणव जैसी मानसिकता के लोग आज भी स्वयं को उत्तराखंड की मूल अवधारणा से नहीं जुड़ पाए हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड में रहकर उत्तराखंड को ही गाली देना यहां की जनता और शहीदों का अपमान है। आंदोलनकारियों ने सरकार से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में गैरसैंण में राजधानी की मांग को लेकर 22 मार्च को चक्का जाम करने वाली 35 आंदोलनकारियों को जेल भेजे जाने का विरोध करते हुए शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक में वेद प्रकाश शर्मा, डीएस गुसाईं, विक्रम भंडारी, बीना बहुगुणा,गंभीर सिंह मेवाड़, मनीषा वर्मा, रुकम सिंह पोखरियाल आदि शामिल हुए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *