केदारताल ट्रैक पर लापता 8 ट्रैकर्स की तलाश तेज, परिजनों ने लगाई सेना को बुलाने की गुहार ! CM बंगाल ने उत्तराखंड प्रशासन से मांगी मामले की रिपोर्ट !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून /उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: गंगोत्री से केदारताल के कठिन ट्रैक पर बीते 29 अक्टूबर से लापता 8 लोगों का सातवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) की संयुक्त टीमें हेलीकॉप्टर की मदद से लगातार गहन खोज अभियान चला रही हैं।

​लापता दल में पश्चिम बंगाल के 5 और उत्तर प्रदेश के 2 ट्रैकर्स के साथ उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल हैं। यह दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था।​

लापता गाइड सिद्धार्थ राणा के पिता मोहन राणा ने दावा किया है कि ट्रैक पर फंसे उनके बेटे और साथियों का सामान हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। उनके अनुसार दल के पास केवल 2 से 3 दिन तक का ही राशन-पानी बचा था। परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने खोज अभियान में भारतीय सेना को शामिल करने की पुरजोर मांग की है।

सोमवार को लापता पर्वतारोहियों के परिजन और स्थानीय ग्रामीण उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य से मुलाकात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की गति बढ़ाने और लापता लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई।

​वहीं, इस मामले में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क कर लापता ट्रैकर्स को जल्द खोजने की अपील की है और मामले की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीम उच्च हिमाच्छादित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.