वायरल वीडियो पर आप भी देखिये: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़ी आपत्ति जताई

Share your love

बीजेपी विधायक प्रणव सिंह की वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़ी आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है वो ठीक नहीं है। किसी जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में कहा कि पार्टी संगठन इस पर उचित निर्णय लेगा।किसी भी सामान्य व्यक्ति को भी इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए। खासतौर पर जनप्रतिनिधि से इस तरह से अपेक्षा नहीं की जा सकती है। इसलिए प्रणव सिंह ने जो बयान दिया है उसे कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनको लेकर क्या फैसला करना है ये संगठन का काम है और संगठन इसके बारे में उचित विचार करेगा।

https://youtu.be/CaBD11xkeXU

त्रिवेंद्र रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *