लेडी सिंघम बनी खनन माफियाओ के लिए सरदर्द
Share your love
जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद स्टोन क्रेशरों पर अवैध खनन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है एसडीएम हरिद्वार कुशुम चौहान द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी भी खनन माफियाओं के हॉस्टलों पर भारी नहीं पड़ रही है आज तड़के सूचना के आधार पर एसडीएम हरिद्वार ने बिशनपुर झरढा स्थित नटराज स्टोन क्रेशर पर छापेमारी की प्रशासन की टीम को देख क्रेशर पर मौजूद कर्मचारी मौके से फरार हो गए मौके पर एसडीएम ने भारी मात्रा में किया गया अवैध खनन पकड़ा जिसके बाद उन्होंने क्रेशर को सीज कर दिया क्षेत्र में एसडीएम की छापेमारी की यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है इससे पहले भी कई बार जिला प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में छापेमारी की है जिसमें कई बार अवैध खनन होता पाया गया क्रेशर पर नियम कानून ताक पर रख भारी संख्या में वह स्टॉक मिला जिसका हिसाब क्रेशर मालिक नहीं दे पाए आपको बता दें कि रात के समय क्षेत्र के अधिकतर स्टोन क्रशर गंगा मैं जहां बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध खनन कर आते हैं तो वहीं गंगा के आसपास के इलाकों में भूमि को खोद रहे हैं बड़ी बात यह है कि रात के अंधेरे में किए गए इस अवैध खनन पर कोई राजस्व यह माफिया सरकार को नहीं देते जिससे सरकार को रोजाना लाखों रुपए का चूना लग रहा है।
क्या कहती हैं एसडीएम

एसडीएम कुशुम चौहान का कहना है कि मिल रही शिकायतों से पता चला है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में अवैध खनन को अंजाम देते हैं इसके लिए अब वे स्वयं रात में इन माफियाओं पर नज़र रखेंगी। इसके साथ अलग अलग टीमों को इलाके में लगाकर अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा इस दौरान जिस स्टोन क्रशर से अवैध खनन की गाड़ियां पकड़ी गई उस स्टोन क्रेशर को तत्काल सीज किया जाएगा पकड़ी गई गाड़ियों को भी सीज करने का काम किया जाएगा उन्होंने बताया की क्रैश शुरू से निकलने वाले वाहनों को भी अब जगह-जगह चेक किया जाएगा कि उसमें कहीं निर्धारित मात्रा से अधिक खनन सामग्री तो नहीं ले जाई जा रही या एक ही रावण ने पर गाड़ी कई कई बार चक्कर तो नहीं मार रही
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
