लाइव विसुअल: देखा है ऐसा मंजर जो दिल को दहला दे: पहाड़ो के ऊपर से ओवरफ्लो हुआ बरसात का पानी!

सतेन्द्र पुण्डीर चमोली


बीती रात को जिले के विभिन्न हिस्सों में आई मूसलाधार बारिश के चलते बद्रीनाथ हाइवे पर गोविन्दघाट गुरुद्वारे के ऊपर बादल फटने से तबाही का सैलाब कहर बनकर टूटा , पहाड़ी से मलवा आने से राजमार्ग पर खड़ी एक दर्जन से अधिक वाहन इसके चपेट में आने से बुरी तरह से दब गए है । वही गोविन्द घाट में कुछ दुकानो व आवासीय भवनों और पुलिस थाने को भी नुकसान पहुचा है । इस घटना में किसी भी जनहानि नही हुई है । बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविन्द घाट , लामबगड़ , और पागलनाला व देवलीबगड में मलवा आने से बाधित हो गया है । जिले में आई आसमानी आफत का कहर यही नही थमा चंमोली जिले के थराली तहशील के ग्वालदम में भी 1 मकान टूटने से 2 लोगो को चोटें लगी है । यही के गुडम गांव में भी दो गौशाला टूटने से 2 पशुओ के भी मलवे में दबे की सूचना आयी है । आपदा ग्रसित सभी क्षेत्रों के लिए SDRF व जिला प्रशासन रवाना हो गया है ।

https://youtu.be/nDQepkaE8P0

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *