रोडवेज की बस में युवती से छेड़खानी!
Share your love
लोकजन टुडे, रायवालाः उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में एक युवती से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। परिचालक ने एक मनचले को पुलिस के हवाले किया है। जबकि दो मौके से भाग निकले, जिनको बाद में पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर शाम उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके 07पीए 2990 हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी। इस दौरान बस में बैठे तीन युवकों ने सफर कर रही एक युवती से छेड़खानी की। बताया जा रहा है, कि पहले तो युवती ने उनकी अनदेखी करने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार गंदी हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग करते रहे। बार—बार उनकी हरकतों से तंग आकर युवती ने विरोध किया और इसकी जानकारी चालक परिचालक को दी। परिचालक ने मनचलों को समझाने की कोशिश की तो वह रौब गांठने लगे। इस पर चालक ने बस को मोतीचूर पिकेट पर रोक दिया और इसकी सूचना वहां पर मौजूद पुलिस को दी। पिकेट पर बस रूकते ही दो मनचले बस से उतरकर भाग निकले, जबकि एक को परिचालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने युवती व बस में बैठे अन्य लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। पकड़ा गया युवक कालका जी दिल्ली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस ने उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया। उनको पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि थाना रायवाला की पुलिस इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दे रही है। बार—बार सम्पर्क करने पर भी थानाध्यक्ष ने फोन नहीं उठाया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
