रघुवंशी हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस ने दबोचा

Share your love

कोटद्वार ब्रेकिंग
अधिवक्ता सुशील रघुवंशी हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने मामले में फरार चल रहे शूटर को मंगलवार सुबह जनपद बिजनौर से गिरफ्तार कर दिया। पुलिस पूछताछ में दबोचे गए शूटर ने न सिर्फ रघुवंशी की हत्या करने की बात स्वीकारी, बल्कि हत्याकांड को किस तरह अंजाम दिया गया, इसका भी खुलासा किया।


मंगलवार दोपहर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोतवाल मनोज रतूड़ी ने शूटर को मीडिया से रूबरू किया। पुलिस की माने तो मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने जनपद बिजनौर के अंतर्गत मोतीचूर चौराहा (किरतपुर-बिजनौर) पर फरार आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। गिरफ्तार आरोपी ने स्वयं को मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत थाना तितावी के ग्राम सोहजनी जाटान निवासी दीपक शर्मा पुत्र स्व.नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि अल्मोड़ा जेल में बंद रूपेश त्यागी उर्फ अमित त्यागी के कहने पर वह और दीपक मान कोटद्वार आए, जहां सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी ने उन्हें पिस्टल व कारतूस मुहैया कराने के साथ ही सुशील रघुवंशी का घर भी दिखाया। बताया कि 13 सितंबर 2017 वह बाइक पर सवार होकर अपने साथी शूटर ख्वाजा नगला (छपरौली-बागपत) निवासी दीपक मान के साथ सुशील के घर के समीप पहुंचा। मोटरसाइकिल वह स्वयं चला रहा था और जैसे ही सुशील अपनी बाइक से घर से बाहर निकला, दीपक ने उस पर फायर झोंक दिए और मौके से फरार हो गए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *