सुरक्षा पर रहेगी पैनी नज़र, तेज़ तर्रार संजय गुंजियाल ने संभाला पदभार
Share your love

राज्य सरकार द्वारा 2021 कुम्भ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए संजय गुंज्याल को आईजी कुम्भ मेले की जिम्मेदारी दी गयी है संजय गुंज्याल ने आज हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन पहुंचकर पदभार ग्रहण किया माँ गंगा का आशीवार्द लेकर आज आईजी कुम्भ मेला संजय गुंजियाल ने पदभार ग्रहण कर लिया पदभार ग्रहण करने के बाद संजय गुंज्याल ने 2021 महाकुम्भ मेले को दिव्य,भव्य और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने का दावा किया आईजी ने कुंभ मेले में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने भीड़ और जाम से निपटने के लिए हरिद्वार में एक इंटीग्रेटेड क्राउड कण्ट्रोल सेंटर बनाने की बात कही

आईजी कुंभ मेला का पदभार संभालते ही संजय गुंज्याल का कहना है कि कुंभ मेले को देखते हुए जितनी भी आधुनिक तकनीक है उन सभी को इस मेले में उपयोग किया जायेगा पुलिस की सभी इन्सिलरी जैसी फायर होमगार्ड पीआरडी पैरामिलिट्री सभी का कुंभ मेले में बेहतर प्रयोग किया जायेगा वही संजय गुंज्याल ने भीड़ और जाम से निपटने के लिए हरिद्वार में एक इंटीग्रेटेड क्राउड कण्ट्रोल सेंटर बनाने की बात भी कही उन्होंने बताया कि इस सेंटर को बनाने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री की सहमति भी मिल गयी है जल्द ही इस इस पर काम शुरू हो जायेगा।

कुंभ मेले को लेकर मेला अधिकारी और आईजी की उत्तराखंड सरकार ने नियुक्ति कर दी है अब कुंभ मेले को लेकर जितने भी कार्य किए जाने हैं उन कार्यों में गति बढ़ेगी आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने कुंभ में सुरक्षा की दृष्टि से सभी इंतजाम करने की बात कही है और इसको लेकर हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल भी किया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
