भारी बारिश से बही सड़क, कई यात्री फसे..

Share your love

चमोली – पहाड़ों में लगरतार हो रही भारी बारिश से इनदिनों राज्य के कई संपर्क मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। सूबे के कई जिलों में हो रही बारिश से आवाजाही ठप है, तो वहीं चारधाम की सड़कें भी कई जहग से बंद हैं। उधर बद्रीनाथ के समीप कंचनगंगा में बद्रीनाथ मार्ग बंद हो गया है। उधर पुलिस प्रशासन ने देवदर्शनी पर बद्रीनाथ जानेवाले यात्रियों को रोक दिया हैं। देर रात से लगातार हो रही बारिश से कंचनगंगा में सड़क वह गयी है। जिसके चलते कई यात्री फसे हुए हैं। इस पूरे मामले पर आपदा कंट्रोलबोर्ड नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। उधर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को एहतियात बरतने के आदेश दिए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *