बीटेक की छात्रा से कॉलेज के कर्मचारी ने की छेड़छाड़,मुकदमा
Share your love

-कॉलेज से ही कर्मचारी कर रहा था पीछा
-एक दिन पहले ही कॉलेज के छात्र पर लगाये थे रैगिंग, छेड़छाड़ ओर मारपीट के आरोपh
रेलवे स्टेशन से पास मार्किट में गयी थी खरीददारी करने
रूडकी। निजी इंजीनियरिग कॉलेज की बीटेक छात्रा के साथ लक्सर रेलवे स्टेशन के पास बाजार मे उसके ही कॉलेज के कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ की यह घटना लक्सर रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में हुई। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही इस पूरे प्रकरण में एक दिन पहले ही छात्रा के आरोपो से किरकिरी होने पर कॉलेज प्रबंधन लीपापोती करने में लगा है।
झारखंड के धनबाद निवासी एक युवती पुहाना के पास स्थित आर आईटी कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है बुधवार को छात्रा ने कॉलेज के छात्र पर रैगिंग, छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था साथ ही इस मामले में वार्डन पर भी मारपीट के आरोप लगाए थे।शिकायत करने पर धमकी दी गयी थी। ये सभी आरोप छात्रा ने अपने पिता के सामने ही लगाए थे। उसके पिता भी 3 दिन से उसके पास ही रुके थे । घटना के बाद पुलिस ने भी पूछताछ की थी लेकिन तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ लिया था। प्रबन्धन ने भी मामले को झूठा बताया था। छात्रा की तबियत भी खराब चल रही थी। बेटी की तबीयत खराब होने के चलते गुरुवार को छात्रा के पिता उसे अपने साथ धनबाद ले जाने के लिए रूडकी से ट्रेन में सवार हुए थे। लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी छात्रा रेलवे स्टेशन के पास ही स्थित एक बाजार में कुछ सामान खरीदने चली गई । लेकिन रूडकी से ही उसके कालेज के एक कर्मचारी उसका पीछा कर रहा था। मौका देखकर बाजार में कर्मचारी ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ कर दी। जब छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर इकठा हो गये और आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित किसी तरह से छूट कर वहां से भाग निकला । छात्रा ने इस लक्सर कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपित कर्मचारी श्रीकांत पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कार्रवाई के बाद छात्रा अपने के पिता के साथ ट्रेन में बैठ कर रवाना हो गई। बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी कर्मचारी को शाम के समय हिरासत में ले लिया है हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। वही आर आईटी कॉलेज के सीईओ शत्रुघ्न सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा हुआ है तो कालेज स्तर से भी जांच की जाएगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
