बिग ब्रेकिंग! पौड़ी से देहरादून आ रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत!

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पौड़ी से देहरादून जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण पुलिस और एसडीआरएफ को मंगलवार सुबह हुए हादसे का पता बुधवार सुबह लगा। जानकारी के अनुसार, हादसा द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत सिलोगी के पास बड़ेतखाल में हुआ।
बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग देहरादून शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन हादसे में चारों की मौत हो गई। थाना लक्ष्मण झूला से थाना अध्यक्ष समेत रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
कार हादसे में एक की मौत
पौड़ी में ही मंगलवार को बीरोंखाल—मैठाणाघाट—रामनगर मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि एक घायल हो गया था।
कार बीरोंखाल से एक कार मैठाणाघाट रामनगर की ओर जा रही थी। जो पॉलीटेक्निक कालेज के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
एसआई थाना थलीसैण मनोज गैरोला ने बताया कि कार दुर्घटना में हरविंदर सिंह पुत्र स्वण् गोविंद सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी पनास गांव की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायल चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र पीतांबर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रगड़ीगाड़ थलीसैण को हल्की चोटें आई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *