राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का उत्तराखंड दौरा स्थगित !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एक और दो नवंबर को प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में राज्य सरकार को सूचना भेज दी गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी राष्ट्रपति का दौरा टलने की पुष्टि की है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति को एक नवंबर को देहरादून पहुंचना था, जबकि दो नवंबर को उनका केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थीं। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से केदारनाथ में सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए थे।

इस बीच राष्ट्रपति भवन से कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद अब उनके उत्तराखंड आगमन की नई तारीख का इंतजार है।

फिलहाल दौरा किन कारणों से स्थगित किया गया है, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। नए कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद ही राष्ट्रपति के देहरादून और केदारनाथ भ्रमण की अगली तारीख तय हो सकेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.