बांग्लादेशियों से मुख्यमंत्री परेशान

Share your love

 

https://youtu.be/hWqZxo75e-Y

 

https://youtu.be/IAM44xjhtgc

उत्तराखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर अब प्रदेश सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़े लहजे में चेतावनी दी है कि उत्तराखंड में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। उत्तराखंड में लंबे समय से यह चर्चा है कि हरिद्वार, ऋषिकेश, उधमसिंहनगर, नैनीताल, तथा देहरादून में बांग्लादेशियों की घुसपैठ बढ़ी। ऐसी भी चर्चा हैं कि रोहिंग्या मुसलमानों की भी प्रदेश के कुछ इलाकों में घुसपैठ हुई है। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया कि सरकार की खुफिया एजेंसियों को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। लेकिन इसे लेकर सरकारी तंत्र और खुफिया एजेंसी मुस्तैद हैं। सरकार की ओर से उन्हें चौकस रहने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार के घुसपैठ को लेकर खासा सख्त रवैया होने के कारण प्रदेश सरकार ने भी अपना रुख काफी कड़ा किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा सरकार समय-समय पर शिकायतें प्राप्त होने पर उनकी जांच कराती है।फिलहाल प्रदेश में घुसपैठ को लेकर कोई पुष्ट सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत, सीएम उत्तराखण्ड


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *