बदरीनाथ नेशनल हाईवे लामबगड में पहाडी से मलवा और बोल्डर आने से हुआ बंद!
Share your love
Report Kuldeep Rawat
बदरीनाथ नेशनल हाईवे लामबगड स्लाईड में पहाडी से भारी मलवा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। बुधवार की देर साम को बारिश के कारण यहां पर मलवा आने का सिलसिला जारी हो गया था जो अभी भी जारी है। पहाडी से आये मलवे के कारण 200 मीटर से अधिक में बदरीनाथ एनएच बंद हो गया है। जिस कारण लगभग दो हजार तीर्थ यात्री बदरीनाथ और पांडुकेश्वर के बीच फंस गए हैं जिन्हें पैदल मार्गों से निकालने का प्रशासन प्रयास कर रहा है।

लामबगड स्लाईड जो बदरीनाथ से 15 किलोमीटर पहले स्थित है पिछले दो दशक से बदरीनाथ की यात्रा में सबसे बडा अवरोधक बन रहा है। बारिश होते ही स्लाईड बंद होती रही है। इस बार यहां पर 200 मीटर से अधिक के पैच में मलवा आ गया है। इस मलवे को हटाने के लिए नेशनल हाईवे की टीमें मौके पर मौजूद है व मशीनों की सहायाता से मलवा और बोल्डर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है लेकिन यहां पर इतनी भारी तादात में मलवा आया है कि इसे हटाने में 24 से 30 घंटे से अधिक का समय लग सकता है। प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। लेकिन पहाडी से लगातार आ रहे मलवे के कारण मशीलों को मलवा हटाने में परेशानी हो रही है।
https://youtu.be/DGPkXQHq7Do
पहाडी से भारी मात्रा में आये मलवे एवं बोल्डर के कारण पैदल मार्ग भी बंद हो गया है । जिस कारण से प्रशासन पैदल मार्ग दुरस्त करने में जुट गया है ताकि बदरीनाथ की ओर फंसे यात्रियों को पैदल मार्ग से बाहर निकाला जा सके। लेकिन पैदल मार्ग बनाने में भी भारी परेशानी हो रही है जिस कारण से दोनो ओर यात्रा वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
