बदरीनाथ धाम में खुल रही सरकार की पोल, सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं भक्त

Share your love

लोकजन टुडे, गोपेश्वरः भले ही उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा को लेकर काफी सजग दिख रही थी, लेकिन हालात धामों पर अब भी दावों के मुताबिक नहीं है। हालात यह हैं कि बदरीनाथ में रोजाना हजारों यात्री दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर यात्रियों को रात में ठहरने के लिए स्थान न मिलने पर वे रात भर ठंडे में सड़कों पर ही रात गुजारने को विवश हो रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार की नाकामी का ही नतीजा है कि यहां पहुंचने मेंं भी यात्रियों को काफी मुश्किलें हो रही है। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को भयंकर जाम से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को जब वाहनों की आवाजाही शुरू हुई, तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान, बदरीनाथ से तीन किलोमीटर क्षेत्र में वाहनों का जाम लगा रहा। जाम दोपहर बाद खुल पाया। पुलिस सुबह से ही जाम खोलने में जुटी हुई थी। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद दोपहर बाद जाम खुल पाया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *